31 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

हिमाचल प्रदेश चुनाव: भाजपा कर रही केजरीवाल मॉडल की कॉपी

Array

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 150 यूनिट बिजली, पानी और बस का किराया फ्री करने की घोषणा केजरीवाल मॉडल की कॉपी है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की 18 जगह सरकारें हैं और वो हर जगह फ्री का विरोध करते हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश में चुनाव आया तो केजरीवाल मॉडल की कॉपी कर रहे हैं. अभी तो केजरीवाल जी ने सिर्फ मंडी में एक रोड शो किया है और इतना खौफ, बाकी 18 राज्यों में क्यों नहीं करते ?

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सिसोदिया ने कहा कि जनता जानती है कि भाजपा सस्ती बिजली देने के पक्ष में नहीं है. आप सोचिए कि केजरीवाल जी के एक रोड शो से इतना फायदा हो गया तो सरकार बनने से कितना फायदा होगा. ये घोषणा भाजपा का एक छलावा है. उन्होंने चुनाव के डर से आधी अधूरी योजना बोली है, इनका फ्री या सस्ते में करने का कोई इरादा नहीं है. सिसोदिया ने कहा कि, मैं हिमाचल की जनता से कहूंगा कि इनके झांसे में मत आना. आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनेगी.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि ‘दिल्ली की नक़ल करके आज हिमाचल की भाजपा सरकार ने ये घोषणायें की हैं. भाजपा ये एलान सभी भाजपा शासित राज्यों में करे. नहीं तो लोग मानेंगे कि आप के ख़ौफ़ से चुनाव के पहले ये फ़र्ज़ी घोषणायें की हैं, चुनाव के बाद ये वापिस ले लेंगे.’

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here