28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अखिलेश का नया तंज: नयी विधानसभा में भी रैलियों की तरह खाली रहेंगी भाजपा की सीटें

Array

समाजवादी पार्टी की विजय यात्रा को जिस तरह जनता से समर्थन मिल रहा है उससे सपा प्रमुख बहुत उत्साहित हैं। बुधवार को गाज़ीपुर से शुरू हुई रथयात्रा गुरुवार को सुबह लखनऊ पहुंची। यात्रा की समाप्ति पर सपा प्रमुख ने कहा कि सपा की रैलियों में बढ़ती भीड़ और भाजपा में कम उपस्थिति लोगों के ‘अपने दम पर आने’ और ‘बैठकों के लिए लाए जाने’ के बीच का अंतर दिखाती है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

उत्साहित अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की रैलियों में “खाली सीटें” संकेत दे रही हैं कि अगली विधानसभा में भी भाजपा की सीटें “खाली” रहेंगी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सपा अध्यक्ष ने तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, ”ग़ाज़ीपुर से लखनऊ तक उमड़ी जनता के जोश ने दिखा दिया है कि सपा व अन्य सहयोगियों की रैली में ‘आये हुए’ व भाजपा की ठंडी रैली में ‘लाए हुए’ लोगों में क्या अंतर है। भाजपा की रैलियों में खाली सीटें बता रही हैं कि 2022 के चुनाव के बाद नयी विधानसभा में भी भाजपा की सीटें खाली रहेंगी।”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर पहली बार अखिलेश यादव के साथ यात्रा में शामिल हुए। इसके पहले उन्होंने 27 अक्टबर को अखिलेश यादव के साथ मऊ में जनसभा की थी। अब वह समाजवादी विजय रथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान जनवादी पार्टी के संजय चौहान मौजूद थे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here