28.4 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अखिलेश गाजियाबाद में बोले: असली सरप्राइज गुजरात से मिलेगा

Array

उत्तर प्रदेश चुनाव की पहली चुनौती को पार करने के लिए लिए जुटे अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने आज गाज़ियाबाद में संयुक्त पत्रकार वार्ता की. मीडिया को सम्बोधित करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन सरपट दौड़ रहा है, बीजेपी ने यूपी के विकास का रास्ता रोक दिया है इसलिए जनता ने बीजेपी के सफाया करने का मन बना लिया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

कोरोना के दौरान मजदूरों को जिस तरह से परेशानी हुई, उसके लिए बीजेपी जिम्मेदार है. मोदी सरकार में अन्नदाता परेशान रहे. ये चुनाव किसानों और मजदूरों का है. अखिलेश ने कहा कि यूपी चुनाव के बाद गुजरात में चुनाव होंगे और असली साइप्राइज वहीं से मिलेगा. बीजेपी गुजरात से हारने को तैयार है. बीजेपी नकारात्मक राजनीति करती है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इससे पहले दोनों नेताओं ने शुक्रवार को भी मुजफ्फरनगर में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा था. अखिलेश ने यहां चौधरी चरण सिंह के किसानों को लेकर उज्जवल सपने की बातें कहीं. उन्होंने कहा कि कहा कि हमारी सरकार आती है तो यूपी में कोई भी काला कानून लागू नहीं हो सकेगा. वहीं MSP पर सरकारी खरीद का इंतजाम होगा. गन्ने के भुगतान के लिए उन्हें इंतजार न करना पड़े इसके लिए फार्मर कॉरपस फंड और फॉर्म रिवाल्विंग फंड बनाएंगे. साथ ही गन्ने के भुगतान के लिए 15 दिन से ज्यादा का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here