मसौली बाराबंकी। सोमवार की भोर धान काटने जा रही मां के पीछे पीछे आ रही 6 वर्षीय बच्ची की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गयी। जिसे हाइवे की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली के मजरे फुलवरिया निवासी रिन्कू कपाड़िया की 6 वर्षीय पुत्री स्वाती अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी जिसकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोमवार की भोर रिन्कू की पत्नी अनीता हाइवे को पार कर मजदूरी पर धान काटने के लिए जा रही थीं।स्वाती भी अपनी माँ के पीछे पीछे जा रही थीं जिसकी जानकारी अनीता को नही थी। अनीता सड़क पार कर चली गयी इसी बीच ओवरब्रिज के निकट सड़क पार करते समय स्वाती अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी जो काल के गाल में समा गयी। मृतक बालिका के पिता किसी कार्य से फ़ैजाबाद गया हुआ था। पुत्री की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।