28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अडानी एक महीने में आकाश से पाताल में पहुंचे, 2 से 25 वें नंबर पर

Array

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी समूह के शेयरों में भारी बिकवाली हावी हो गई है। अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों कि कीमत 70 प्रतिशत तक गिर चुकी है। गौतम अडानी का नेटवर्थ भी गिरकर 49 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। लगभग एक महीने बाद अडानी का मार्केट कैप 132 अरब डॉलर तक गिर गया है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अरबपति गौतम अडानी की कुल संपत्ति सोमवार को 50 अरब डॉलर से नीचे गिर गई। उनकी कुल दौलत अब 49.1 अरब डॉलर है। महज एक महीने पहले उद्योगपति अडानी की कुल संपत्ति लगभग 120 बिलियन डॉलर थी, जिसके चलते वह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए, लेकिन हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडानी समूह पर एक रिपोर्ट आने के बाद अडानी की संपत्ति में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से ही अडानी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। यहां तक की शेयर बाजार में भी हड़कंप मच गया। इसका अडानी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार मूल्यांकन पर गहरा असर पड़ा। इतना नहीं रिपोर्ट आने के बाद से अबतक अडानी समूह की सात प्रमुख फर्मों ने 120 बिलियन डॉलर के संयुक्त बाजार मूल्यांकन को खो दिया है। हालांकि अडानी समूह ने हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। कंपनी ने इसपर लंबी चौड़ी सफाई भी पेश की थी, लेकिन बाजार पर इसका असर नहीं दिखा और समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का दौर जारी रहा। जिसकी वजह से निवेशकों और वित्तीय संस्थानों के बीच चिंता बढ़ गई है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्तियों पर पड़ा। अडानी की दौलत में भारी कमी हो गई। रिपोर्ट आने के बाद से अबतक उनकी संपत्ति में 71 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही अडानी ने मुकेश अंबानी के लिए एशिया के सबसे अमीर आदमी के रूप में प्रतिष्ठित स्थान भी खो दिया है, जो 83.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सूचकांक में 11वें स्थान पर हैं। वहीं अडानी अमीरों की सूची में 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के 20 फरवरी के लिए जारी आंकड़ों के अनुसार अडानी की संपत्ति 49.1 बिलियन डॉलर है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here