29.3 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

यूपी : अपहरण कर चार साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Array

अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद लहूलुहान हालत में फेंककर आरोपी फरार

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

मेरठ (यूपी) हापुड जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र से चार साल की मासूम का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम के साथ मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के महलवाला गांव के जंगल में दुष्कर्म किया गया और फिर उसको वहीं पर लहूलुहान हालत में फेंककर आरोपी फरार हो गया। मासूम को पुलिस ने बरामद करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

गांव महलवाला के ग्रामीणों के मुताविक गुरुवार की शाम को उन्होंने जंगल में एक बच्ची के चींखने की आवाज सुनी तो वे उस ओर भागे। ग्रामीणों को आता देख वहां से बाइक सवार युवक फरार होते दिखाई दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसके परिजन भी पहुंच गए। थाना सिंभावली और किठौर पुलिस जांच कर रही है। इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला दुराचार का लग रहा है। घटना की रिपोर्ट थाना सिंभावली में दर्ज की है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया कि उनकी चार साल की बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ टयूशन पढ़ने के लिए गई थी। उसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया। बहन ने जब घर आकर ये बात बताई तो परिजनों ने थाना सिभावली में इसकी तहरीर दी थी। जिसके बाद से बच्ची की बरामदगी के लिए थाना सिंभावली पुलिस सरगर्मी से जुटी हुई थी। वहीं बच्ची के साथ दरिंगदी की घटना से गांव में रोष है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here