29.3 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अब बंगाल में भी टीएमसी नेता के घर से ईवीएम बरामद, चुनाव आयोग ने सेक्टर ऑफिसर को किया सस्पेंड

Array

नई दिल्ली: अब बंगाल में भी टीएमसी नेता के घर से ईवीएम बरामद, असम के पश्चिम बंगाल में EVM को लेकर विवाद छिड़ गया है। यहाँ टीएमसी के एक नेता के घर से एक रिजर्व ईवीएम मशीन और वीवीपैट मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने सेक्टर अफसर तपन सरकार को निलंबित कर दिया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

रिजर्व ईवीएम मशीन थी
चुनाव आयोग ने कहा है कि ये रिजर्व ईवीएम मशीन थी जिसे चुनावी प्रक्रिया से अब हटा दिया गया है। साथ ही चुनाव आयोग ने कहा है कि जो भी इसमें शामिल होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया, ‘हावड़ा के AC 177 उलबेरिया उत्तर में सेक्टर 17 के सेक्टर अफसर तपन सरकार रिजर्व ईवीएम के साथ अपने रिश्तेदार के घर गए थे। ये चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है। इसके लिए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सेक्टर पुलिस अधिकारी भी निलंबित
सेक्टर अफसर के साथ दिए गए सेक्टर पुलिस अधिकारी को भी निलंबित किया गया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि बरामद ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल अब चुनाव में नहीं किया जाएगा।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

असम में भी मिली evm
इससे पहले असम में दूसरे चरण के मतदान के बाद भी 1 अप्रैल को ईवीएम को लेकर विवाद छिड़ा था। उस समय असम के करीमगंज में एक बीजेपी उम्मीदवार की कार में ईवीएम मशीन मिलने की बात सामने आई थी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here