26 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अमित शाह पहुंचे सुनील जाखड़ के निवास पर, हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्रियों से की मुलाकात

Array

चंडीगढ़। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ दौरे के दौरान शनिवार देर रात को भाजपा नेता सुनील जाखड़ के पंचकूला निवास पर पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी थे।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अमित शाह ने इस दौरान भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मंत्रियों से मुलाकात की। पंजाब के पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू, राजकुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, सुंदर श्याम अरोड़ा, अकाली सरकार में मंत्री रहे सरूप सिंगला के अलावा मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सुनील जाखड़ के निवास पर पहुंचे अमित शाह ने पंजाब के नेताओं के साथ पंजाब के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। शाह ने कांग्रेस से आये सभी पूर्व मंत्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि 2024 के लिए अभी से तैयारी शुरू की जाए। पंजाब के नेताओं ने गृह मंत्री को पंजाब की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी अपना फीडबैक दिया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here