31 C
Mumbai
Tuesday, May 26, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अमेरिका के अर्कांसस के पार्क में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 2 लोगों की मौत; लगभग 9 घायल

अमेरिका से एक बार फिर गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। जहां अर्कांसस के कॉनवे शहर में एक पार्क में अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं नौ लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। यह घटना कॉनवे शहर के 5वें एवेन्यू पार्क में हुई, जो लिटिल रॉक से लगभग 43 किलोमीटर उत्तर में है। मामले में कॉनवे पुलिस ने बताया कि सभी घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया है कि इस घटना के पीछे कौन था या गोलीबारी क्यों की गई।

घटना के बाद इलाके भर में अफरा-तफरी मच गई है। बता दें कि जहां गोलीबारी हुई, वह पार्क लगभग 10 एकड़ में फैला हुआ है और वहां बच्चों के खेलने के लिए बड़ा प्लेग्राउंड, बास्केटबॉल कोर्ट और स्प्लैशपैड भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी और जानकारी का इंतजार है।

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च में अर्कांसस में एक प्राइवेट पार्टी में एक गनमैन ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हो गए थे। इस घटना में फायरिंग करने वाले आरोपी की भी मौत हो गई थी। ये घटना अर्कांसस की राजधानी लिटिल रॉक से लगभग एक घंटे की दूरी पर जोन्सबोरो शहर में हुई थी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here