30 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अमेरिका में साइबर हमला, लागू हुआ 17 राज्यों में आपातकाल, बड़ी कमज़ोरी निकल कर आयी सामने

Array

अमेरिका में तेल पाइप लाइन पर साइबर हमला होने के बाद इस देश के 17 राज्यों में आपात काल की घोषणा कर दी गयी है।

अमेरिकी अधिकारियों ने देश की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण ईंधन की सप्लाई करने वाली पाइप पर साइबर अटैक होने की प्रतिक्रिया में 17 राज्यों और कोलंबिया के क्षेत्र में आपात काल की घोषणा कर दी है। कोलोनियल पाइप लाइन पर साइबर हमला और ईंधन की सप्लाई के रुक जाने के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने 17 राज्यों और कोलंबिया के क्षेत्र में आपात स्थिति की घोषणा कर दी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

साइबर हमले के बाद ऊर्जा की सुरक्षा में अमेरिका की बड़ी कमज़ोरी सामने आ गयी है। सूत्रों के अनुसार कोलोनियल पाइप लाइन के माध्यम से पूर्वी अमेरिका के तटवर्ती क्षेत्रों की लगभग 45 प्रतिशत ऊर्जा की आपूर्ति होती है।

अमेरिका के अलाबामा, आर्कन्सा, डेलावेयर,फ्लोरीडा, जॉर्जिया, कंण्टकी, लुईज़ियाना, मैरिलैंड, मिसिसिपी, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, उत्तरी कैरोलीना, पेन्सिलवानिया, टेनेसी, टेक्सास और वर्जिनिया और कोलंबिया क्षेत्र में आपात काल की घोषणा की गयी है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

साइबर हमला अमेरिका में पेट्रोल सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी पाइप लाइन में तेल की सप्लाई रुक जाने का कारण बना है और अटलांटा और वाशिंग्टन डीसी जैसे महत्वपूर्ण शहरों को गम्भीर चुनौती का सामना है।

कोलोनियल कंपनी ने एलान किया है कि ख़तरे को नियंत्रित करने के लिए पाइप लाइन से ईंधन की सप्लाई रोक दी गयी है। यह हमला शुक्रवार को हुआ था। इस हमले से ऊर्जा की सुरक्षा में अमेरिका की कलई खुल गयी है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

देर तक इस पाइप लाइन के बंद रहने से पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि होगी और वह भी गर्मी के मौसम में जब लोगों की यात्रा का मौसम है। अमेरिकी सरकार ने इस हमले के संबंध में जांच- पड़ताल आरंभ कर दी है और उसने अपनी आरंभिक जांच में कहा है कि हैकर संभवतः साइबर हमला करने में दक्ष हैं।

ब्लूमबर्ग टीवी चैनल ने भी रिपोर्ट दी है कि हैकरों ने हमला करने से एक दिन पहले यानी गुरूवार को ही इस पाइप लाइन से संबंधित बहुत सी जानकारियों की चोरी कर ली थी। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here