28 C
Mumbai
Thursday, May 2, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अयोध्या में घटा एक बड़ा हादसा, नहाने गए एक ही परिवार के 12 लोग सरयू में डूबे

अयोध्या : अयोध्या में घटा एक बड़ा हादसा हो गया जहाँ सरयू तट पर नहाने गए एक ही परिवार के 12 लोग डूब गए, सभी की खोजबीन में पुलिस और पीएसी के गोताखोरों को लगाया गया है। सीएम योगी ने भी घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

हादसा गुप्तार घाट पर हुआ है। हादसे का शिकार परिवार आगरा के सिकंदराबाद से अयोध्या घूमने आया था। सरयू में डूबे लोगों को बचाने के लिए अधिकारियों की टीम बचाव कार्य में लगी है। बताया जाता है कि स्नान के दौरान तेज धारा के कारण पहले दो लोग बहे। इसके बाद एक दूसरे को बचाने के चक्कर में 12 लोग बह गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बताया जा रहा है कि परिवार के 15 लोग स्नान कर रहे थे। इसमें से तीन तैरकर बच गए हैं। बचे लोगों की हालत भी बदहवास की तरह है। फिलहाल आसपास के मल्लाहों और केवटों को लगाया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। अधिकारियों का दल मौके पर पहुंच गया। गोताखोरों को तत्काल सरयू में उतारा गया। पीएसी के गोताखोरों को भी बुलाया गया है। एनडीआरएफ को भी बुलाने की बात कही जा रही है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »