25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अयोध्या में हुआ नरसंहार, संपत्ति के चलते एक ही परिवार के 5 लोगों को अपने ही ने उतारा मौत के घाट, आरोपी हुआ फरार

Array

अयोध्या: अयोध्या में हुआ नरसंहार, राम नगरी अयोध्या में पारिवारिक विवाद के चलते तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई। घटना इनायत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार देर रात हुई। खबरों के मुताबिक दंपत्ति के भतीजे पवन का अपने 35 वर्षीय चाचा रमेश के साथ लंबे समय से संपत्ति का विवाद चल रहा था। भतीजा, मृतक दंपत्ति के साथ उसी घर में रहता था।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अयोध्या में हुआ नरसंहार गला रेत कर आरोपी फरार
शनिवार की देर रात कथित आरोपी ने अपने चाचा रमेश, उसकी पत्नी ज्योति और दो नाबालिग बेटों और एक बेटी का गला रेत दिया और फरार हो गया। पवन को भागते देख ग्रामीणों ने मृतक के घर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

संपत्ति विवाद
मौके पर पहुंचे अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार अपराध के पीछे संपत्ति विवाद का कारण लग रहा है। एसएसपी ने बताया, “थाना इनायतनगर के बरिया निसारु गांव में बीती रात एक व्यक्ति, उनकी पत्नी और 3 बच्चों के हत्या कि सूचना मिली। मृतक के परिजनों की तहरीर में इनके साथ एक ही घर में रहने वाले मृतक के बहनोई, बहन, भांजे और भांजे की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया गया।”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

3 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
उन्होंने कहा, “मामला दर्ज करके गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। 3 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक का भांजा अभी फरार है। ननिहाल की संपत्ति के विवाद में इस हत्या को अंजाम दिया गया है।”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here