34 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अरुणाचल किडनैपिंग पर राहुल का पीएम मोदी पर निशाना: पीएम की बुज़दिल चुप्पी ही उनका बयान है

Array

चीनी सेना द्वारा अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले के एक 17 वर्षीय लड़के का ‘अपहरण’ करने की खबरों के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

गांधी ने कहा, “गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले भारत के एक भाग्य विधाता का चीन ने अपहरण किया है- हम मीराम तारौन के परिवार के साथ हैं और उम्मीद नहीं छोड़ेंगे, हार नहीं मानेंगे।”

उन्होंने कहा, ”पीएम की बुज़दिल चुप्पी ही उनका बयान है- उन्हें फ़र्क़ नहीं पड़ता!”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने बताया है कि सेना ने ‘हॉटलाइन’ के माध्यम से चाइना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से संपर्क किया है ताकि उन्हें सचेत किया जा सके कि जड़ी-बूटी इकट्ठा करने और शिकार करने वाला एक व्यक्ति रास्ता भटक गया है। सूत्रों ने कहा कि स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार उसका पता लगाने और उसे वापस करने के लिए मदद मांगी गई है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सांसद तापीर गाओ ने आरोप लगाया कि पीएलए ने पूर्वोत्तर राज्य के लुंगटा जोर इलाके से लड़के का अपहरण किया था, उसके एक दिन बाद राहुल गांधी का गुस्सा फूट पड़ा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here