29.1 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अफ़ग़ानिस्तान के हेरात प्रांत में हुआ कार में बम धमाका, 8 लोगों की मौत, दर्जनों हुये घायल

Array

काबुल: अफ़ग़ानिस्तान के हेरात प्रांत में कार बम धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 47 अन्य लोग घायल हुए हैं। अस्पताल के प्रवक्ता रफीक शेरजई के मुताबिक घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है । अफ़ग़ानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है, वहीं हमले में अफगान सुरक्षा बल के 11 कर्मी भी घायल हुए हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने की निंदा
धमाके की अब तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। धमाके के कुछ घंटे के बाद ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने न्यूयॉर्क में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर धमाके की निंदा की और कहा कि अफ़ग़ानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच कतर में दोबारा बातचीत शुरू होने के बावजूद वहां आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमले ‘खतरे की घंटी’ है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

परिषद ने कहा, ‘‘ये जघन्य हमले प्रशासनिक एवं न्यायिक सेवा, मीडिया, स्वास्थ्य सेवा में कार्यकर्ताओं एवं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर किए जा रहे हैं जिनमें अहम पद पर काबिज महिलाएं भी शामिल हैं एवं वे लोग भी शामिल हैं जो मानवाधिकारों, जातीय एवं धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा करने के लिए काम कर रहे हैं।”

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here