32 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आंध्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का ऑफर, भाजपा को वोट दिया तो मिलेगी सस्ती शराब

Array

आंध्र प्रदेश की भाजपा इकाई के अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने राज्य में पार्टी को एक करोड़ वोट मिलने पर अच्छी गुणवत्ता की शराब 50 रुपये में मुहैया कराए जाने का वादा किया है. फिलहाल अच्छी गुणवत्ता की क्वार्टर बॉटल 200 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रही है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मंगलवार को विजयवाड़ा में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक करोड़ वोट दें..हम सिर्फ 70 रुपये में शराब उपलब्ध कराएंगे। अगर हमारे पास और राजस्व बचा है, तो हम सिर्फ 50 रुपये में शराब उपलब्ध कराएंगे।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार लोगों को खराब गुणवत्ता वाली शराब ऊंचे दामों पर बेच रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में एक करोड़ लोग अधिक कीमत पर शराब का सेवन कर रहे हैं और उन्होंने राज्य में 2024 के विधानसभा चुनाव में सस्ती शराब के लिए भाजपा को वोट देने के लिए कहा।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वीरराजू ने कहा कि राज्य का हर व्यक्ति हर महीने शराब पर 12 हजार रुपये खर्च कर रहा है.

उन्होंने यह भी दावा किया कि सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की शराब की फैक्टरियां हैं जो कि सरकार को सस्ती गुणवत्ता का शराब उपलब्ध करा रही हैं.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here