33 C
Mumbai
Thursday, May 7, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आखिर कब रुकेंगे बैंक घोटाले, मायावती का सवाल

Array

अब तक के सबसे बड़े ABG Shipyard बैंकिंग घोटाले पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने तंज कसते सवाल किया, सरकार बताए जनता की कमाई सुरक्षित है भी या नहीं? उन्होंने सवाल किया कि देश में आखिर कब रुकेंगे बैंकिंग घोटाले?

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मायावती ने मामले को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि, “देश में लंबे समय से भयंकर गरीबी, बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई आदि की मार झेल रहे लोगों के लिए रोजी-रोजगार की कोई अच्छी खबर आने के बजाय, करीब 23 हजार करोड़ रुपए के सबसे बड़े बैंक घोटाले की खबर बेचैनी व आक्रोश बढ़ाने वाली है. क्या देश कभी बैंक घोटालों से मुक्त होगा?

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने आगे कहा कि, ताजा बैंक घोटाले में किसी घोटालेबाज की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से भी लोगों के मन में कई प्रकार के संदेह पैदा हो रहे हैं जो कि स्वाभाविक प्रतिक्रिया है. इसीलिए केन्द्र सरकार इस जन आशंका को भी दूर करे कि बैंकों में जमा लोगों की कमाई वाकई सुरक्षित है और रहेगी?

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सीबीआई के मुताबिक 28 बैंकों के साथ धोखाधड़ी हुई है, जिसमें एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई, पंजाब नेशनल बैंक समेत प्राइवेट बैंक आईसीआसीआई भी शामिल हैं और साथ ही एलआईसी को भी चूना लगाया गया है. इस घोटाले का सबसे पहला खुलासा अगस्त 2020 में हु,आ जब 25 तारीख को एसबीआई के एक डिप्टी जीएम ने सीबीआई को लिखित में शिकायत की थी.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here