30 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आज आएंगे जेल से बाहर शाहरुख़ खान के चश्मोचिराग आर्यन

Array

ड्रग्स मामले में शाहरुख़ खान के चश्मोचिराग आर्यन खान की NCB के तमाम अड़ंगों के बावजूद भले ही आज मुंबई हाईकोर्ट से ज़मानत मिल गयी हो मगर रिहाई उनकी अब आज यानि शनिवार को ही हो पाएगी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

शुक्रवार को सेशंस कोर्ट में जमानती बांड भरने की प्रक्रिया चली. हालांकि समय पर जमानत के कागजात मुंबई आर्थर रोड जेल की जमानत पेटी में जमा नहीं हो सके. जिसके चलते आर्यन की रिहाई अब शनिवार के लिए टल गई है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

जेल के उच्च अधिकारियों की मानें तो आर्यन शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच में जेल से बाहर निकल सकते हैं. मगर ऐसा तभी मुमकिन होगा जब रिलीज ऑर्डर टाइम पर मिल जाएगा. साथ ही इस पर भी निर्भर करता है कि आर्थर रोड जेल के जमानत बॉक्स में कितने रिलीज ऑर्डर पेंडिंग हैं. अगर पहले से ज्यादा रिलीज ऑर्डर्स हैं तो थोड़ा वक्त लग सकता है और अगर कम रिलीज ऑर्डर हैं तो ज्यादा समय नहीं लगेगा.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

भले ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को शुक्रवार के दिन जेल से रिहाई ना मिल पाई हो मगर शाहरुख खान के घर में उत्सव का माहौल है. भले ही शाहरुख को परिवार समेत आज रात भी बेटे आर्यन का इंतजार करना होगा मगर कल की सुबह खान परिवार के लिए खुशियों की लहर लेकर आएगी.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here