28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आरोपी IPS अधिकारी के खिलाफ नाइट क्लब में महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में होगी कड़ी कार्रवाई, CM ने दिया आश्वासन

Array

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को गोवा विधानसभा में साफ कर दिया कि वह राज्य में किसी भी तरह के अपराध को सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के एक नाइट क्लब में एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारी को करें निलंबित
सदन में मामला उठाते हुए गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि राज्य में तैनात एक आईपीएस अधिकारी ने एक नाइट क्लब में एक महिला से छेड़छाड़ की। सरदेसाई ने मांग की कि अधिकारी को तुरंत निलंबित किया जाए।

बर्दाश्त नहीं करेंगे महिलाओं के प्रति अपराध
इसके जवाब में सावंत ने कहा कि आईपीएस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे, मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें, गोवा विधानसभा का चल रहा मानसून सत्र गुरुवार को समाप्त होगा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here