28.3 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आलिया-रणबीर बॉलीवुड की ये हॉट जोड़ी 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेगी

Array

तमाम कयासों के बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया-रणबीर के करीबी सूत्र ने पुष्टि की है कि 17 अप्रैल 2022 को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

जानकारी के अनुसार17 अप्रैल को एक गुपचुप शादी की योजना बनाई गई है जो एक करीबी पारिवारिक शादी होगी. शादी समारोह आरके स्टूडियो में आयोजित किया जाएगा और अभी तक कुछ भी असाधारण योजना नहीं बनाई गई है.’

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रणबीर और आलिया दोनों चेंबूर में आरके स्टूडियो साइट के लॉजिस्टिक्स पर काम कर रहे हैं. मेहमानों की सूची के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है. हाल की रिपोर्टों के मुताबिक आलिया और रणबीर की शादी के लिए शादी स्क्वाड और मेहंदी विशेषज्ञ वीना नागदा से संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें अभिनेताओं के जरिए एक अप्रैल के समारोह के लिए संपर्क नहीं किया गया था. ये शादी समारोह दोनों परिवारों के बीच एक छोटा और निजी पारिवारिक मामला होगा. शादी या तो एक दिन की होगी या ज्यादा से ज्यादा दो दिन की होगी, जिसमें केवल परिवार के करीबी सदस्य ही शामिल होंगे.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बी-टाउन के सबसे चहेते जोड़ों में से एक हैं. लवबर्ड्स इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर अपनी शादी से पहले एक बैचलर पार्टी होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here