29.2 C
Mumbai
Friday, May 8, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आश्विन तीसरे भारतीय बने 700 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले

Array

भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कई रिकॉर्ड बनाए। अश्विन 700 से ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गये हैं. अश्विन ने 24.3 ओवर के अपने स्पेल में सिर्फ 60 रन दिए और 5 विकेट लिए. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 33वीं बार 5 विकेट लिए, जिससे विंडीज टीम 150 रन पर ऑलआउट हो गई।

अश्विन ने एक पारी में सबसे ज्यादा 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के मामले में जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ दिया। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अश्विन छठे नंबर पर पहुंच गए। उनके नाम 93 टेस्ट मैचों की 33 पारियों में 5 या उससे अधिक विकेट हैं। उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (32) को पीछे छोड़ा। एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5+ विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने यह कारनामा 67 बार किया है.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन अनुभवी ऑफ स्पिनर अश्विन का जलवा देखने को मिला। रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में 5 विकेट लिए. उनके नाम 702 अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं. तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अश्विन 16वें नंबर पर पहुंच गए. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन (699 विकेट) को पीछे छोड़ा। अश्विन 700+ विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। उनसे पहले अनिल कुंबले (956 विकेट) और हरभजन सिंह (711 विकेट) ही ऐसा कर सके थे.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here