34 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आसमान से बारिश के साथ बरसने लगीं मछलियां, दृश्य देखकर लोगों में कौतूहल; देखने को लगी भीड़

Array

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की रात तेज बारिश के बीच करहल के सैफई बाईपास मार्ग स्थित रावण फिलिंग स्टेशन पर मछलियों की बारिश का दावा किया गया है। फिलिंग स्टेशन के मालिक संजीव यादव उर्फ रावण ने पेट्रोल पंप परिसर में आसमान से मछलियों की बारिश का दावा किया है। आसमान से मछलियों की बारिश की पूरे दिन कस्बे में जोरों पर चर्चा रही है।

फिलिंग स्टेशन के मालिक संजीव यादव ने बताया कि करीब 200 वर्ग फुट जगह में बारिश के साथ आसमान से मछलियां गिरी हैं। उनका कहना है कि यह घटना एक दुर्लभ घटना है जो बहुत कम होती है। इसे एनिमल रैन के नाम से जाना जाता है। एनिमल रेन में पानी के छोटे जलीय जंतु मछली, मेंढक, केकड़े बारिश में पानी के साथ गिरते हैं।

संजीव यादव ने दावा किया है कि शनिवार की रात तेज बारिश के बीच अचानक आसमान से मछलियों की भी बारिश हुई है। बारिश के बंद होने के बाद मछलियां मर गई हैं। आसमान से लगभग 80 से 90 मछलियां गिरी हैं। जो डेढ़ से ढाई इंच की हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सीसीटीवी भी चेक किया है कि कहीं रात में कोई मछलियों को फेंक तो नहीं गया है। लेकिन, सीसीटीवी फुटेज में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम तथा सीओ को भी सूचना दे दी है।

समुद्री तट के किनारे चक्रवात आने पर समुद्र का पानी काफी ऊपर तक चला जाता है। उसमें मछलियों के जाने की संभावना रहती है। लेकिन मैदानी इलाकों में इस तरह की घटना नहीं देखी गई है। घटना की सत्यता जांच के बाद ही पता चल सकती है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here