28 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

इटावा में हुआ भीषण सड़क हादसा, 10 की लोगों की कम से कम मौत, 30 से अधिक हुये घायल

Array

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में कालिका देवी मंदिरजा रहे श्रद्धालुओं से भरे एक ट्रक के शनिवार शाम पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित करीब 40 अन्य लोग घायल हो गए। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी चकरनगर मार्ग पर शनिवार शाम चार बजे कसउवा मोड़ के पास हुई।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इटावा में हुआ भीषण सड़क हादसा

बृजेश कुमार के मुताबिक, पिनाहट बाह आगरा से महिलाओं एवं बच्चों समेत करीब 60 लोग इटावा जिला के कस्बा लखना स्थित कालिका देवी मंदिर जा रहे थे, तभी कसउवा मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। इस दुर्घटना में 10 पुरुषों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों में 13 महिलाओं समेत 13 बच्चे भी शामिल हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here