27 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

इतना बड़ा नहीं मैं कि राहुल मुझे भाव दें, PK का दर्द छलका 

Array

कांग्रेस पार्टी से डील ख़त्म होने पर अबतक चुप्पी साधे प्रशांत किशोर का दर्द छलक ही पड़ा, उन्होंने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि मेरा क़द इतना बड़ा नहीं कि राहुल गाँधी मुझे भाव दें.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद सक्षम है उसे किसी प्रशांत किशोर की ज़रुरत नहीं, मीडिया मुझे न जाने क्यों इतना बड़ा करके दिखा रही है. प्रशांत किशोर की यह बातें एक तरह से कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष की तरह देखी जा रही हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कांग्रेस को दिए गए प्रेजेंटेशन की बात पर पीके ने कहा कि उन्होंने जो बताना था वह कांग्रेस पार्टी को बता दिया, अब यह कांग्रेस पार्टी पर है कि वह उन सुझावों पर अमल करती है या नहीं। कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर पूछे गए सवाल को पीके टाल गए लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें और किसी के साथ काम करने में कभी कोई समस्या नहीं आयी और न ही उनके काम में किसी ने अड़चन डाली। पीके ने यह बात कहकर कांग्रेस पार्टी को काम में अड़चन डालने वाली पार्टी बता डाला, उनका इशारा शायद राहुल गाँधी की ओर था.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here