27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

इमरान हाशमी सलमान की टाइगर 3 में निभाएंगे पाकिस्तानी एजेंट का किरदार

Array

एक्टर सलमान खान और कटरीना कैफ ने मार्च में मुंबई के यशराज स्टूडियो में फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग शुरू कर दी थी. फिल्म में दोनों स्पाई अवतार में नजर आएंगे. इस फिल्म में इमरान हाशमी विलेन का रोल निभाएंगे. सलमान और कटरीना के कुछ समय बाद इमरान हाशमी ने भी फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी थी. फिल्म की शूटिंग काफी सिक्योरिटी के साथ हुई. अब फिल्म में इमरान हाशमी का क्या रोल होगा इसे लेकर जानकारी सामने आई है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

जानकारी के मुताबिक इमरान हाशमी फिल्म में पाकिस्तानी एजेंट का रोल निभाएंगे. जो सलमान खान द्वारा निभाई गई रॉ अधिकारी, टाइगर के खिलाफ खड़े होंगे. ये निश्चित रूप से टाइगर वर्सेज टाइगर है. इमरान का कैरेक्टर काफी स्मार्ट होगा. उनका लुक अभी तक निभाए गए निगेटिव रोल्स से कई आगे होगा. काफी स्टाइलिश भी होगा.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

फिल्म की शूटिंग की बात करें तो जून मिड से शूरू होने की उम्मीदें हैं. निर्माता आदित्य चोपड़ा ने वेस्टर्न देश के कुछ हिस्सों को शूटिंग के लिए बुक किया है. यूरोपीय देशों में शेड्यूल फॉलो किया जाएगा. इसमें कुछ स्थानों को पहले से ही एक था टाइगर की शूटिंग हो चुकी है. रणवीर शौरी जिन्होंने पहले पार्ट में टाइगर के दाहिने हाथ गोपी की भूमिका निभाई थी, जासूसों की दुनिया में वापसी करेंगे.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के गाने प्रीतम ने कंपोज किए हैं. एक्शन डिजाइन करने के लिए इंटरनेशनल लेवल पर पॉपुलर टीम्स को ऑन बोर्ड लिया है. टाइगर 3 काफी बड़े लेवल पर बन रही है. इसका बजट 350 करोड़ बताया जा रहा है. मनीष शर्मा ने इसे डायरेक्ट किया है

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here