30 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

इस्तांबुल में फिर आमने-सामने होंगे रूस-यूक्रेन, शांति वार्ता को तैयार कीव ने रखी शर्त

Array

रूस और यूक्रेन के जारी तनाव के बीच एक बार फिर दोनों देश शांति वार्ता की तैयारी कर कर रहें है। यूक्रेन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह सोमवार को इस्तांबुल में रूस के साथ सीधी शांति वार्ता फिर से शुरू करने को तैयार है। यह जानकारी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार आंद्रेई यरमक ने दी। उन्होंने कहा कि बातचीत से पहले रूस को अपनी शांति प्रस्ताव से जुड़ा मसौदा यूक्रेन को देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम रचनात्मक बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन जरूरी है कि रूस अपनी स्थिति स्पष्ट करे। अभी चार दिन हैं, जो दस्तावेज भेजने के लिए पर्याप्त समय है।

बता दें कि यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगी लंबे समय से रूस पर शांति वार्ता में देरी करने का आरोप लगाते आ रहे हैं, जबकि रूस युद्ध में अपनी सेना की बढ़त लेने की कोशिश करता दिख रहा है। अमेरिका समेत पश्चिमी देश रूस से बिना शर्त युद्धविराम की मांग कर रहे हैं, जिसे यूक्रेन ने स्वीकार किया है, लेकिन रूस अब भी शर्तों पर अड़ा है।

यूक्रेन के उप विदेश मंत्री आंद्रेई सिबीहा ने भी कहा कि रूस से बात करने को यूक्रेन तैयार है, लेकिन शर्तें साफ होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “हम इस साल युद्ध खत्म करना चाहते हैं, चाहे वह 30, 50 या 100 दिनों का युद्धविराम हो।

जेलेंस्की और पुतिन के बीच बैठक संभव
हालांकि तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान के साथ सिबीहा ने कीव में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और संकेत दिया कि भविष्य में जेलेंस्की और पुतिन के बीच बैठक संभव है, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हो सकते हैं। वहीं क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने पुष्टि की है कि रूस की टीम 2 जून को इस्तांबुल में दूसरे दौर की बातचीत के लिए तैयार है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी यूक्रेन को इस तारीख पर सीधी वार्ता का निमंत्रण दिया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here