28.3 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

इस्राइल ने पहली बार अमेरिका के THAAD सिस्टम का किया इस्तेमाल, हूती विद्रोहियों के हमले को किया नाकाम

Array

शुक्रवार को यमन के हूती विद्रोहियों ने इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। हालांकि इस्राइल ने हवा में ही इस मिसाइल को इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिया। गौरतलब है कि इस मिसाइल हमले को इस्राइल ने अमेरिका के THAAD सिस्टम से रोका। यह पहली बार है, जब इस्राइल ने अमेरिकी हवाई सुरक्षा सिस्टम का इस्तेमाल किया। अमेरिका ने अक्तूबर में ईरान के हमले के बाद इस्राइल में THAAD सिस्टम को तैनात किया था।

यमन के मिसाइल हमले के खिलाफ THAAD (टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस) सिस्टम के इस्तेमाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अमेरिकी सैनिक वीडियो क्लिप में कहते हुए सुनाई दे रहा है कि ’18 वर्षों तक हमने इस पल का इंतजार किया है।’ इस्राइली सेना ने कहा कि हूती विद्रोहियों की तरफ से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही इंटरसेप्ट कर दिया गया। हालांकि इस्राइली सेना ने ये नहीं बताया कि इस हूती विद्रोहियों के इस हमले को इस्राइली डिफेंस सिस्टम से या फिर अमेरिका के थाड सिस्टम से तबाह किया गया। 

अक्तूबर में जब ईरान ने इस्राइल पर मिसाइल हमला किया था तो अमेरिका ने उस वक्त इस्राइल की सुरक्षा के लिए वहां थाड सिस्टम तैनात किया था। हालांकि इस्राइली डिफेंस सिस्टम पहले ही काफी मजबूत माना जाता है। वहीं बीते दिनों में इस्राइल ने भी यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाया। गुरुवार को यमन के सना हवाई अड्डे पर भी हमला हुआ। हूती विद्रोहियों के अनुसार, इस्राइली हमलों में यमन में छह लोग मारे गए हैं। इन हमलों के जवाब में हूती विद्रोही भी इस्राइल पर हमले कर रहे हैं। बीते आठ दिनों में हूती विद्रोही इस्राइल पर पांच मिसाइल हमले कर चुके हैं। आईडीएफ ने बताया कि हूती विद्रोहियों ने पिछले साल से अब तक इस्राइल पर 200 से अधिक मिसाइलें और 170 ड्रोन दागे हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here