32 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

इस्लामिक जिहाद के इजरायल के हवाई हमले में दो टॉप कमांडर ढेर, संघर्ष में गाजा पट्टी में अब तक 24 की मौत

Array

इजरायल की ओर से गाजा पट्टी में किए गए एयर स्ट्राइक में फलस्तीन के उग्रवादी समूह इस्लामिक जिहाद के दो टॉप कमांडर ढेर हो गए हैं। दोनों में से एक दक्षिण गाजा पट्टी का टॉप कमांडर था। इससे एक दिन पहले इजरायल ने ईरान समर्थित समूह के उत्तरी गाजा क्षेत्र के एक कमांडर को हवाई हमले में मार गिराया था। इस हवाई हमले से 2021 में 11 दिन तक चले युद्ध के बाद इजराइल और फलस्तीनी उग्रवादियों के बीच फिर से सीमा पार संघर्ष शुरू गया है।

‘अल कायदा ब्रिगेड्स ऑफ इस्लामिक जिहाद’ ने रविवार को पुष्टि की कि दक्षिणी गाजा के रफाह शहर में हवाई हमले में कमांडर खालिद मंसूर तथा उसके दो साथी मारे गए। उसने बताया कि एक बच्चे तथा तीन महिलाओं समेत पांच अन्य नागरिक भी हवाई हमले में मारे गए तथा रफाह में कई मकान नष्ट हो गए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार देर रात कहा कि तटीय गाजा पट्टी में अभी तक छह बच्चों समेत 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

इजरायल पर भी लगातार दागे जा रहे रॉकेट

ऐसी संभावना है कि इसमें रफाह हवाई हमले में मारे गए लोगों की संख्या शामिल नहीं है क्योंकि नागरिक रक्षा बचावकर्ता अब भी शवों को निकाल रहे हैं। इजरायल का कहना है कि उसके हवाई हमलों में करीब 15 आतंकवादी मारे गए हैं। इस्लामिक जिहाद के उग्रवादी इजरायल की ओर लगातार रॉकेट दाग रहे हैं और इजरायली सेना गाजा पर हवाई हमले कर रही है। हालांकि, रविवार सुबह गोलीबारी थोड़ी कम हुई। इजरायल की ओर से इस्लामिक जिहाद के वरिष्ठ कमांडर को मार गिराए जाने के बाद यह लड़ाई शुरू हुई।

लड़ाकू विमान ने कई इमारतों को किया नष्ट

शनिवार को इजरायल के युद्धक विमानों ने गाजा सिटी में चार रिहायशी इमारतों को नष्ट कर दिया। ये सभी इमारतें इस्लामिक जिहाद से संबद्ध बताई जाती हैं। अभी हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रत्येक हमले से पहले इजराइली सेना ने नागरिकों को आगाह किया था। शनिवार को ही एक कार पर हुए हमले में 75 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए थे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here