31 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ईरान और पाकिस्तान समेत विश्व के कई देशों में आज मनाई जा रही है ईद वहीं भारत और इराक़ में शुक्रवार को मनाई जाएगी…

Array

ईरान और पाकिस्तान समेत विश्व के अनेक देशों में ईदुल फ़ित्र बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है जबकि भारत और इराक़ सहित कई देशों में चांद नज़र नहीं आया जिसकी वजह से वहां शुक्रवार को ईदुल फ़ित्र है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ईरान और पाकिस्तान समेत विश्व में आज मनाई जा रही है ईद

बुधवार की रात वरिष्ठ नेता के कार्यालय से चांद की पुष्टि किए जाने के बाद से ही ईरान में ईदुल फ़ित्र का जश्न शुरू हो गया था और लोग एक दूसरे को बधाईयां देने लगे थे। 

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उधर इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने मुस्लिम देशों को ईदुल फ़ित्र की बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मुस्लिम देशों के नेताओं के संयुक्त प्रयासों से दुनिया के मुसलमानों के बीच भाईचारे, दोस्ती और बंधुत्व का बंधन और भी मज़बूत होगा। 

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईदे फ़ित्र, अपनी प्रवृत्ति की ओर लौटने और रोज़ेदारों और नेक बंदों की ख़ुशी का दिन है जिन्होंने पवित्र रमज़ान के दिनों में अपनी आत्माओं को पवित्र किया। 

राष्ट्रपति रूहानी ने मुस्लिम देशों के राष्ट्राध्यक्षों को बधाई देते हुए आशा जताई है कि इस ईद की कृपा की वजह से दुनिया में कोरोना महामारी को अच्छी तरह नियंत्रित कर लिया जाएगा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here