36 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

उत्तर कोरिया ने दागी कई बैलिस्टिक मिसाइलें, यूएस-दक्षिण कोरिया के युद्धाभ्यास के खिलाफ उठाया कदम

Array

दक्षिण कोरिया की सेना ने एक बयान में कहा है कि उत्तर कोरिया ने अपने पश्चिमी तट से कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। दक्षिण कोरिया ने बताया कि ये मिसाइलें सोमवार को दागी गईं, लेकिन इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। गौरतलब है कि यह मिसाइलें ऐसे समय दागी गई हैं, जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाओं ने संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू किया है। उत्तर कोरिया द्वारा लगातार इस तरह के युद्धाभ्यासों पर नाराजगी जताई गई है।

गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने सोमवार से अपने सालाना संयुक्त युद्धाभ्यास की शुरुआत की। हालांकि बीते दिनों दक्षिण कोरिया के लड़ाकू विमानों द्वारा गलती से अपने ही नागरिकों पर बम गिराने की घटना के बाद अमेरिका के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास में गोलीबारी पर रोक लगाई गई है। इस युद्धाभ्यास में दोनों देश कंप्यूटर सिमुलेशन के साथ ही मैदानी ट्रेनिंग पर भी फोकस कर रहे हैं। यह युद्धाभ्यास 20 मार्च तक चलेगा। इस युद्धाभ्यास के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उत्तर कोरिया ने इसे खतरनाक रूप से उकसावे वाली कार्रवाई करार दिया और कहा कि इससे क्षेत्र में संघर्ष छिड़ने की आशंका है। 

दक्षिण कोरिया की सेना ने बयान में कहा है कि घटना की जांच के बाद ही युद्धाभ्यास में फायरिंग की इजाजत दी जाएगी। दोनों देशों के बीच डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद पहला बड़ा युद्धाभ्यास हो रहा है। उत्तर कोरिया के साथ भी दक्षिण कोरिया और अमेरिका का तनाव बढ़ा हुआ है। उत्तर कोरिया लगातार अपने परमाणु जखीरे में इजाफा कर रहा है। साथ ही यूक्रेन के मोर्चे पर भी उत्तर कोरिया पर रूस की मदद के आरोप लग रहे हैं। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here