32 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

उर्वशी रौतेला बनीं दीपिका और प्रियंका के बाद सबसे मंहगी एक्ट्रेस

Array

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अब उर्वशी रौतेला तमिल सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्वशी तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि अभी इस फिल्म के टाइटल का ऐलान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि उर्वशी की इस अपकमिंग फिल्म पर काम शुरू हो चुका है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इस बड़ी फिल्म के लिए उर्वशी ने भी मोटी रकम वसूल की है। बताया जा रहा है कि वह इस फिल्म में माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका में नजर आएंगी। उर्वशी ने इस बिग बजट फिल्म पर काम शुरू भी कर दिया। उनकी हाल में ही मशहूर एक्टर रसवनन के साथ एक तस्वीर भी सामने आई थीं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सूत्रों के हवाले से ये खबरें भी सामने आई हैं कि उर्वशी रौतेला ने इस साउथ फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये की मोटी फीस ली है। ऐसा कर उर्वशी इंडस्ट्री की सबसे मंहगी हीरोइनों में शुमार हो गई हैं। दीपिका और प्रियंका के बाद उर्वशी सबसे मंहगी एक्ट्रेस बन गई हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

तमिल के अलावा उर्वशी जल्द ही तेलुगू फिल्म में भी नजर आने वाली है। उनकी इस फिल्म का नाम है ब्लैक रोज। जिसका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। गुरु रंधावा के साथ भी उर्वशी रौतेला का नया प्रोजेक्ट सामने आने वाला है। इस गाने का नाम है मर जाएंगे। जिसमें दोनों जल्द ही रोमांस करते दिखेंगे। इसके अलावा सिंगर मोहम्मद रमदान के साथ ‘वर्साचे’ म्यूजिक एल्बम में भी उर्वशी दिखेंगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here