31 C
Mumbai
Monday, April 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

एक ही दिन में मिले 14 नए मरीज़, देश में ओमिक्रोन का फैलाव शुरू

Array

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का देश में फैलाव शुरू हो चूका है. गुरुवार को ओमिक्रोन वैरिएंट के 14 नए मामले सामने आए। कर्नाटक में पांच तो तेलंगाना और राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में चार-चार नए मामले सामने आए जबकि गुजरात के मेहसाणा जिले में एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ओमिक्रोन से संक्रमित पाई गई।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

देश में ओमिक्रॉन के अब तक 87 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना का यह नया वैरिएंट महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच गया है। राजस्थान में 17, दिल्ली में 10, केरल में 5, गुजरात में 5, कर्नाटक में 8, तेलंगाना में 6, बंगाल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और चंडीगढ़ में 1-1 मामले सामने आ चुके हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि ‘ओमीक्रोन’ के 10 मामले सामने आए हैं और उनमें से किसी की हालत ‘‘गंभीर’’ नहीं है। संदेह के आधार पर 40 लोगों को लोकनायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 38 कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। ओमीक्रोन’ के सभी मरीजों की हालत भी स्थिर है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोविड-19 स्थिति से निपटने के लिए सभी केंद्र शासित प्रदेशों की स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों की भी समीक्षा की गई। ओमिक्रोन का सबसे पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में आया था. इसके बाद से अब तक यह वेरिएंट करीब 80 देशों में पहुंच चुका है। ओमिक्रोन वेरिएंट अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और डेल्टा प्लस के मुकाबले 70 गुणा तेजी से फैलता है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here