27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

एनएसई की पूर्व CEO चित्रा रामकृष्ण अदृश्य योगी वाली 7 दिन की CBI कस्टडी में भेजी गयीं

Array

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण और पूर्व सीओओ आनंद सुब्रमण्यम को सोमवार को सीबीआई ने दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. यहां अदालत ने पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण को 7 दिन और आनंद सुब्रमण्यम को 2 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया. सीबीआई ने चित्रा को रविवार देर शाम 4 दिन की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था. जबकि आनंद सुब्रमण्यम पहले ही सीबीआई रिमांड पर चल रहे थे.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सीबीआई का अदालत में कहना था कि 6 मार्च को चित्रा रामकृष्ण और आनंद सुब्रमण्यम का आमना सामना कराया गया था, लेकिन चित्रा ने आनंद सुब्रमण्यम को पहचानने से ही इनकार कर दिया. चित्रा सीबीआई के सवालों कर गोलमोल जवाब देकर टालने की कोशिश कर रही थीं. सीबीआई का कहना है कि चित्रा और आनंद के बीच 2500 ईमेल का पता चला है, जिनकी जांच करनी है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सीबीआई का अदालत में ये भी कहना था कि सेबी और एनएसई के उन अधिकारियों का भी पता लगाना है, जो इनसे मिले हुए थे. हालांकि चित्रा रामकृष्ण के वकील का कहना था कि उन्होंने खुद सीबीआई के सामने पहुंचकर इन्वेस्टिगेशन जॉइन किया है और करीब 4 दिन तक सीबीआई पूछताछ भी कर चुकी है. दोनो पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने चित्रा को 14 मार्च तक के लिए सीबीआई की कस्टडी में भेज दिया.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here