29 C
Mumbai
Friday, May 3, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ऑस्ट्रिया – वियना में आतंकी हमला यहूदी समुदाय पर गोलीबारी से 7 लोगों की मौंत, 15 घायल

वियना : ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुई गोलीबारी में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। शहर के मेयर माइकल लुडविंग ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल हुये इस हमले में एक घायल महिला की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इस बीच ऑस्ट्रिया के गृह मंत्रालय ने कहा है कि हमले में कई लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने इस संबंध हालांकि फिलहाल कोई सटीक आंकड़े नहीं दिये हैं।

श्री लुडविंग ने कहा, 15 घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल सात लोगों का इलाज चल रहा है। मुझे उम्मीद है कि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।”

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वियना में कल अज्ञात लोगों के एक समूह ने विशेष तौर पर यहूदी समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर गोलीबारी कर इस हमले को अंजाम दिया। ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने इसे आतंकवादी हमला कहा है।

हमले में एक पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुये हैं। एक हमलावर भी मारा गया है और अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »