35 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ओवैसी का सवाल: भाजपा और सपा खुद आपस में तय करें कि मैं किसका एजेंट हूँ ?

Array

ओवैसी का सवाल, ऑल इण्डिया मजलिस ए इत्तहादुल मुस्लिमीन प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जौनपुर के एक चुनावी सभा में भाजपा और समाजवादी से कहा कि पहले वह दोनों यह तय कर लें कि मैं किसका एजेंट हूँ.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ओवैसी ने कहा, ‘बीजेपी कहती है मैं समाजवादी पार्टी का एजेंट हूं, अखिलेश यादव कहते हैं मैं बीजेपी का एजेंट हूं और कांग्रेस मुझे बीजेपी की बी टीम बताती है. पहले यह सभी लोग तय कर लें मैं किसका एजेंट हूं.’

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इतना ही नहीं ओवैसी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा, योगी जी को बिना मेरा नाम लिए नींद नहीं आती है. उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आप जान लीजिए जब चुनाव होंगे तो उत्तर प्रदेश की जनता आपको गोरखपुर भेज देगी.’

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ओवैसी ने अपनी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और पूछा कि मोदी जी ने सुल्तानपुर में प्लेन क्यों उतारा. बीजेपी कीमतों को कम करने में नाकाम साबित हुई है. ओवैसी ने यूपी सरकार से पूछा कि पूरे जौनपुर में इंसानों के फेफड़े क्यों खराब हो रहे हैं, अमृत योजना के तहत जौनपुर शहर की सड़कों पर धूल उड़ रही है क्या यही विकास है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here