30 C
Mumbai
Saturday, May 4, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

करनाल में बरसी किसानों पर लाठियां, कई बुज़ुर्ग किसान खून से सने हुए नज़र आये

करनाल में भाजपा नेताओं का विरोध करने के लिए जमा हुए किसानों पर हरियाणा पुलिस जमकर लाठियां बरसाईं जिसमें दर्जनों के सिर फूट गए, ये किसान करनाल में भाजपा नेताओं को रोकने की कोशिश कर रहे थे। किसानों ने नेताओं को रोकने के लिए टोल की दो-दो क्रॉसिंग छोड़कर बाकी को बंद कर दिया था। कुछ देर पुलिस ने किसानों को समझाया, जब वो नहीं माने तो पुलिस ने किसानों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। पुलिस के इस लाठीचार्ज में कई बुज़ुर्ग किसानों को भी गंभीर चोटें आई हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

लाठीचार्ज की कार्रवाही से भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भड़क गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि पुलिस ने करनाल में किसानों को आने से रोक दिया है। बसताड़ा टोल पर किसानों पर लाठीचार्ज करके उन्हें घायल कर दिया, यह सरासर गलत है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि लाठीचार्ज के विरोध में वे जहां भी संभव हो सके सड़कों पर जाम लगा दें। आगे के आदेश तक जाम रखा जाए।

करनाल के डीसी निशांद यादव ने बताया कि किसानों को सुबह करनाल की ओर रुख किया था। उसके कुछ देर बाद उन्होंने नेशनल हाईवे भी जाम कर दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी किसानों से बात करने के लिए भी गए थे।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने बताया कि जब वे नहीं माने तो पुलिस ने हलके बल का प्रयोग किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों और किसानों को चोटें आई हैं। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे आराम से बैठकर विरोध करें। हाईवे पर यातायात में बाधा न डाले।

किसानों पर हमले के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज हरियाणा के करनाल में हुए लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा के साथियों से निवेदन है शाम 5:00 बजे तक सभी रास्ते जाम रहेंगे । सरकार का टारगेट 5 सितंबर मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत है यह चाहते हैं हरियाणा के लोग महापंचायत में ना जा पाए इन विषयों पर आप सभी ध्यान दें’।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें कि करनाल शहर में भाजपा द्वारा संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें सीएम मनोहर लाल सहित भाजपा के 6 सांसद, छह राज्य सभा सांसद, 12 विधायक, पूर्व विधायक और लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी सहित संगठन के पदाधिकारी भी पहुंचे थे।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »