28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कर्नाटक में आगामी काउंसिल चुनावों की बैठक में जमकर चले लात घूंसे

Array

मंगलवार को कर्नाटक में आगामी काउंसिल चुनावों के लिए आयोजित भाजपा की बैठक काफी गरमागरम रही. बहस के दौरान दो गुटों के बीच तीखी बहस मारपीट तक पहुंच गई. बता दें कि दिसंबर में होने वाले चुनावों के लिए राज्य के आबकारी मंत्री के गोपालैया ( K Gopalaiah)की ओर से हासन जिले के अर्सीकेरे में बैठक की जा रही थी.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इस दौरान बीएस येदियुरप्पा के पूर्व सहयोगी एनआर संतोष भाषण दे रहे थे, तब कार्यकर्ताओं के एक समूह ने आपत्ति जताई. कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और अर्सिकेरे में उनके योगदान को लेकर सवाल किए. हालांकि, मंत्री गोपालैया ने लोगों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन विरोध जता रहे कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे. जैसे ही मंत्री कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए. कुछ लोगों के समूह मारपीट पर उतर आए. घटना के संबंध में एक वीडियो में दिख रहा है एक व्यक्ति दूसरे के साथ मारपीट कर रहा है. वहीं कुछ कार्यकर्ता शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस घटना में मोहन नाइक, जिन्होंने संतोष से सवाल किए थे, उनकों चोटें आई हैं. उन्हें इलाज के लिए वहां के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, मंत्री और संतोष ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया है. अभी तक दोनों गुटों में से किसी ने भी पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here