28 C
Mumbai
Monday, April 13, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कर्नाटक में दो समुदायों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर झड़प, दो की मौत; कई घायल

Array

कर्नाटक के कोप्पल जिले में गुरुवार को अंतर-धार्मिक संबंधों को लेक दो गुटों में हुए हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। घटना जिले के हुलिहैदर का है, जहां प्रेम प्रसंग को लेकर दो गुट आपस में भीड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि देखते-देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हिंसक झड़प में वेंकप्पा (60) और बाशा (22) की मौत हुई है और दोनों गुटों के कम से कम चार अन्य लोग घायल हुए हैं। झड़प के दौरान दोनों ही गुट लाठी डंडों और हथियार से लैस थे। पुलिस ने कहा कि जिन दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है उसमें एक मुस्लिम और दूसरे वाल्मीकि समाज के लोग हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

लड़की के वापस आने के बाद बढ़ गया तनाव

कनकगिरी पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने पहचान ने उजागर करने की शर्त पर बताया कि वाल्मीकि लड़का और मुस्लिम लड़की लिव इन में थे और गांव छोड़कर चले गए थे। दोनों ही बालिग हैं। दोनों को वापस लाया गया और उनके परिवारों को सौंप दिया गया था लेकिन, लड़की मानी नहीं और वापस चली आई जिसके बाद तनाव बढ़ गया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बाइक सवारों की टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों परिवारों के बीच गुस्सा पहले था इस बीच एक तरफ के कुछ लोग दूसरे तरफ वालों के घरों के सामने बाइक से जाकर टीका टिप्पणी कर आए जिसके बाद तनाव और बढ़ गया। अधिकारी ने कहा कि मुहर्रम की वजह से गांव में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। गुरुवार को दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई और मामला हिंसक रूप ले लिया। फिलहाल स्थिति पर काबू पा लिया गया है। मौके पर एसपी, डिप्टी एसपी और पुलिस फोर्स तैनात है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here