35 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: 124 उम्मीदवार की कांग्रेस की पहली सूची जारी

Array

राहुल गाँधी की संसद सदस्यता छीनने के हंगामे के बीच कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का नाम है। इसके अलावा लिस्ट में कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का नाम भी शामिल है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वरुणा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं डीके शिवकुमार कनकपुरा से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

124 प्रत्याशियों की सूची में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता केएच मुनियप्पा को देवनहल्ली विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी बीटीएम लेआउट से चुनाव लड़ेंगे और उनकी बेटी सौम्या रेड्डी बेंगलुरु के जयनगर से चुनाव लड़ेंगी।

जल्द ही कांग्रेस की दूसरी सूची भी आएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन सभी नामों को पहले ही हरी झंडी दे चुकी है जिन्हें केंद्रीय चयन समुदाय और स्क्रीनिंग समुदाय ने मंजूरी दी थी। अगले तीन-चार दिनों में, दूसरी सूची को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अब तक चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है। कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, 2023 को खत्म हो रहा है। जल्दी राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here