26.9 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कश्मीर में आतंकियों ने चलती बस पर चलाई गोलियां, तीन जवान शहीद और 11 हुये घायल

Array

श्रीनगर के जीवान इलाके में सशस्त्र पुलिस की 9वीं बटालियन पर आतंकी हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं जबकि 11 जवान घायल हो गए हैं, जिनमें कई की स्थिति गंभीर है. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ताजा जानकारी के मुताबिक, सभी घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इससे पहले, आज ही श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया. दरअसल, सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि श्रीनगर के रंगरेथ में आतंकियों की मौजूदगी देखी गई है. इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी और जवाब में दहशतगर्द मारे गए.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मालूम हो कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है. रविवार को ही जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया. मारा गया आतंकी समीर अहमद जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here