30 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कांग्रेसियों का जम्मू में फूटा गुस्सा जलाये ग़ुलाम नबी आज़ाद के पुतले, बोले भाजपा के साथ दोस्ती निभा रहे

Array

नई दिल्ली: कांग्रेसियों का जम्मू में फूटा गुस्सा, कांग्रेस पार्टी की अंतर-कलह अब सड़कों पर दिखने लगी है। जम्मू में सोनिया गांधी को खत लिखने वाले ‘जी-23’ नेताओं में शामिल गुलाम नबी आजाद के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, आजाद के विरोध में उनके पुतले भी जलाए गए हैं। बता दें कि पिछले दिनों गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पीएम को बताया था सच्चा इंसान
गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था, “कई नेताओं में बहुत सी अच्छी बातें होती हैं। मैं खुद गांव का हूं और इसे लेकर बहुत फक्र होता है। पीएम मोदी भी कहते हैं, “बर्तन मांजता था, चाय बेचता था, निजी तौर पर हम उनके खिलाफ हैं, लेकिन जो अपनी असलियत नहीं छिपाते, यदि आपने अपनी असलियत छिपाई तो आप मशीनरी दुनिया में जी रहे होते हैं।“

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा
आज़ाद के मौजूदा बयानों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी नाराज़गी थी| जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें काफी आदर दिया है, मगर आज जब उन्हें पार्टी को समर्थन देना चाहिए तो वो भाजपा के साथ दोस्ती निभा रहे हैं। वो यहां डीडीसी चुनाव में कैंपेनिंगे के लिए नहीं आए, मगर यहां वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here