35 C
Mumbai
Friday, May 17, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कांग्रेसियों ने किया योगी सरकार के विरूद्ध बिजली के बढ़े दाम, मंहगाई, महिला सुरक्षा, धान खरीद में भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा का घेराव

लखनऊ : प्रदेश की योगी सरकार के इशारे पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे 30 प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा जेल भेजे जाने की घटना की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कड़ी निन्दा करते हुए कहा है कि योगी सरकार का यह कदम पूरी तरह अलोकतांत्रिक एवं तानाशाहीपूर्ण रवैये को दर्शाता है। उन्होने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि योगी सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आयी है। कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। महिलाओं, युवाओं, बेरोजगारों, किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी आवाज उठाती रही है और उठाती रहेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि वह सम्पूर्ण विपक्ष की आवाज को पुलिस की लाठी और गोली के दम पर दबाना चाहती है। पूरे प्रदेश में अराजकता है। अपराधी आज बेलगाम हो गये हैं। महिलाओं की सुरक्षा ताक पर है। मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा के नाम करोड़ों का विज्ञापन खर्च कर मिशन शक्ति की शुरूआत की है किन्तु प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अपराधों में बाढ़ आयी हुई है। प्रदेश सरकार के मंत्री और मुखिया पीड़िता के बजाए आरोपियों के पक्ष में खडे हैं और बयानबाजी कर रहे हैं जिससे रेप के आरोपियों के हौसले बुलन्द हैं। किसान क्रय केन्द्रों पर व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त है। मंहगाई से आम जनता त्रस्त है और योगी सरकार सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रह गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आज अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तार किये गये 25 कांग्रेसजनों को तत्काल रिहा करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा बिजली के बढ़े दाम, बेतहाशा बढ़ती मंहगाई, महिलाओं की असुरक्षा, धान खरीद में व्याप्त भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर आज राजधानी के परिवर्तन चौक से विधानसभा घेराव के लिए जा रहे लखनऊ महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन मनोज यादव, एनएसयूआई के अध्यक्ष अनस रहमान, सूचना का अधिकार विभाग के चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव सहित 25 कांग्रेसजनों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसके अलावा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चौधरी एवं प्रतिभा अटल पाल, सुशीला शर्मा, उरूसा राणा, माया चौबे, विभा त्रिपाठी, लता दुबे, शबनम आदिल, किरन भंडारी आदि महिला कांग्रेस की नेताओं को हिरासत में लेकर देर सायं रिहा कर दिया गया।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »