31 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कांग्रेस का हाथ सुनील जाखड़ ने छोड़ा, बोले-चिंतन नहीं चिंता करे पार्टी

Array

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज से लाइव होकर कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

फेसबुक लाइव के दौरान जाखड़ कांग्रेस नेता अंबिका सोनी पर जमकर बरसे. उन्होंने सोनिया गांधी से भी कई सवाल किए.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सुनील जाखड़ ने राजस्थान के उदयपुर में हो रहे ‘चिंतन शिविर’ से पहले कांग्रेस पर सीधा हमला करने का विचार त्याग दिया था. जाखड़ ने पहले 13 मई को उदयपुर में प्रेस कान्फ्रेंस करने का फैसला किया था, लेकिन बाद में उन्होंने ऐसा नहीं किया.

कांग्रेस ने हाल ही में सुनील जाखड़ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी और उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था. पंजाब कांग्रेस ने उन्हें 2 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड करने की सिफारिश की थी, जिस पर सोनिया गांधी को फैसला लेना था.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने उनके अलावा केवी थॉमस को भी अनुशासनहीनता के आरोपों को लेकर पिछले महीने 11 अप्रैल को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा था. अपने फेसबुक लाइव में उन्होंने कहा कि अब उनका पार्टी से कोई संबंध नहीं है और ‘चिंतन शिविर’ सिर्फ एक औपचारिकता है. उन्होंने आगे कहा कि आज कांग्रेस की हालत खस्ता नजर आ रही है. ‘चिंतन शिविर’ से कोई फायदा नहीं होगा. पार्टी को खुद में सुधार करना होगा. चिंतन नहीं, चिंता करने की जरूरत है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here