34 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कांग्रेस निकालेगी 12 हज़ार किलोमीटर की प्रतिज्ञा यात्रा ‘हम वचन निभाएंगे’ वादे के साथ !

Array

कांग्रेस निकालेगी 12 हज़ार,कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की इंचार्ज लखनऊ के दौरे पर हैं जहाँ वह पार्टी के संगठनों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रूपरेखा तैयार कर रही हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

यूपीसीसी से मिली जानकारी के अनुसार सलाहकार और रणनीति कमेटी के साथ बैठक में तय हुआ है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले ‘हम वचन निभाएंगे’ टैगलाइन के साथ ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा’ निकालेगी। बैठक में यह भी तय हुआ है कि पार्टी 12 हज़ार किलोमीटर की कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालेगी जो प्रदेश के सभी प्रमुख गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी।

यात्रा की तारीख अभी तय नहीं है लेकिन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से इस यात्रा के शुरू होने की संभावना है। यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार हो रही है. यात्राओं के रूट और मुद्दों पर महासचिव सलाहकार और रणनीति कमेटी के सदस्यों से सलाह ले रही हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

यूपीसीसी की सलाहकार और राजनीतिक मामलों की समिति की एक बैठक को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि यात्रा राज्य भर में पार्टी कार्यकतार्ओं को जुटाएगी और लोगों के साथ संपर्क भी स्थापित करेगी।

बैठक में आगामी चुनावी अभियानों और कार्यक्रमों पर गहन मंथन जारी है, सलाहकार और रणनीति कमेटी के बैठक के बाद प्रदेश चुनाव कमेटी के साथ भी बैठक होगी, इसके अलावा पार्टी प्रत्याशियों के चयन पर भी चर्चा की जाएगी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here