29 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

केंद्रपाड़ा में 25 यात्री घायल बस पलटने से, छह की हालत गंभीर; नवी मुंबई में आग से बस खाक

Array

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बस के पलट जाने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना कटक-चांदबली राज्य राजमार्ग पर गांजा चौक के पास हुई, क्योंकि चालक ने कथित तौर पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

पुलिस के मुताबिक, बस चंदाबली से पट्टामुंडई की ओर जा रही थी। रजकनिका पुलिस थाने के निरीक्षक बिल्वमंगल सेठी ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जबकि मामूली रूप से घायल लोगों का राजकनिका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

नवी मुंबई में आग लगने से बस खाक, कोई हताहत नहीं
नवी मुंबई नगर निकाय द्वारा संचालित एक बस में अचानक आग लग गई, लेकिन उसमें सवार सभी 20 यात्री बाल-बाल बचे। बस ठाणे जिले से कल्याण जारी रही थी। अधिकारी के मुताबिक, घटना नवी मुंबई में खोनी-तलोजा रोड पर स्थित नागजारी बस स्टॉप पर सुबह नौ बज कर करीब 55 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया कि हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई है। नवी मुंबई नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी योगेश कडुस्कर ने बताया कि जब बस में आग लगी तब यह नवी मुंबई से कल्याण की ओर जा रही थी। बस के चालक ने इसे देखा और तत्काल बस रोकी एवं खतरे का अलार्म बजाया। सभी 20 यात्री तुरंत बाहर निकल गए और बाल-बाल बच गए।

ट्रक की वैन से टक्कर हो जाने से 10 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक की वैन से टक्कर हो जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मुंबई से 130 किमी से अधिक दूर स्थित रायगढ़ के रेपोली गांव के पास सुबह 4.45 बजे हुआ। पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने कहा कि पीड़ित सभी रिश्तेदार वैन में रत्नागिरी जिले के गुहागर शहर जा रहे थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था।

उन्होंने कहा कि पीड़ित गुहागर के हेडवी गांव के निवासी थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने कहा कि चार साल के एक बच्चे सहित दस लोगों की मौत हो गई, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि मृतकों में एक 12 वर्षीय लड़की और तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि 48 साल के ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और संबंधित प्रावधानों के तहत उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here