30 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कैटरीना को सिरफिरे आशिक ने बताया अपनी पत्नी

Array

कैटरीना कैफ के एक सिरफिरे आशिक मनविंदर सिंह को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मनविंदर सिंह, आदित्य राजपूत के नाम से अपना इंटाग्राम अकाउंट चलाता है जहाँ उसने कैटरीना कैफ को अपनी गर्लफ्रेंड और पत्नी के रूप में इंट्रूड्यूस किया है. मानवेन्डर ने अपने एक वीडियो में ये तक दावा किया है कि कैटरीना और उसकी 13 दिसंबर को शादी हो चुकी है.

मनविंदर ने अपने वीडियोज में ये दावा भी किया कि विक्की कौशल की शादी कैटरीना से नहीं, बल्कि उनकी बहन इसाबेल कैफ के साथ हुई है. आरोपी के वीडियो उसके सिर पर सवार जुनून को बयां करते हैं. उसके सोशल मीडिया अकाउंट को देखने के बाद यह कहना कतई भी गलत नहीं होगा कि कैटरीना और विक्की ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने का सही फैसला लिया. फिलहाल, आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं.

आदित्य राजपूत के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो है जो कुछ महीने पुराना है. इस वीडियो में आदित्य दो लोगों के साथ एक पार्क में खड़ा नजर आ रहा है. वीडियो में आदित्य के साथ खड़े शख्स को ये कहते सुना जा सकता है- “हमने कैटरीना मैम और सर को साथ में कई बार आते-जाते देखा. शूट पर तो सर खुद आते थे. मैम की वैनिटी वैन में भी जाते थे. कैटरीना मैम और सर अपने रिश्ते को सीक्रेट रखते थे. सर अब ये सब इसलिए साबित करना चाहते हैं, क्योंकि मैम और सर ने जो 13 दिसंबर को शादी की वो सीक्रेट थी, लेकिन असली थी. मैडम आजकल जो सोशल मीडिया पर दिखा रही हैं, वो फेक है. कुछ टाइम के बाद मैडम खुद सबको इस बारे में बता देंगी.”

वहीं, एक अन्य वीडियो में आदित्य ये दावा कर रहा है कि राजस्थान में जो शादी हुई वो कैटरीना और विक्की की नहीं हुई थी. आरोपी का कहना है कि कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ की जान को खतरा था जिसके कारण कैटरीना ने ये कदम उठाया.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here