28 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कोरोना खारे पानी से नहीं फैलता: ममता सरकार का लॉजिक

Array

पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते मामले के बीच पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार इस साल गंगा सागर मेले का आयोजन करने के पक्ष में है. गुरुवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को सूचित किया.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बता दें कि बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव ने राज्य सरकार से जानना चाहा था कि क्या मेला बंद करना संभव है? राज्य क्या चाहता है? गुरुवार को राज्य की ओर से महाधिवक्ता ने हाईकोर्ट को सूचित किया है. अधिवक्ता ने हाईकोर्ट को सूचित किया कि खारे पानी से कोरोना नहीं फैलता है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें कि गंगा सागर मेले को टालने के लिए कोलकाता हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी. पेशे से डॉक्टर अभिनंदन मंडल ने कोलकाता हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ता ने मेले में लगने वाले जमावड़े की वजह से कोविड-19 संक्रमण का खतरा और बढ़ने की आशंका जताई है. याचिकाकर्ता डॉक्टर अभिनंदन मंडल ने अपनी याचिका में कहा था कि गंगासागर में करीब 30 लाख लोग जमा होते हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here