34 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कोरोना ने फिर पकडी रफ्तार, नए मामले हुये 50 हज़ार के पार

Array

नई दिल्ली: कोरोना ने फिर पकडी रफ्तार, कोरोनावायरस संक्रमण के पिछले 24 घंटों में पूरे भारत में 53,476 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,17,87,534 हो गया है. पिछले 24 घंटों में देशभर में 251 मरीजों की मौत भी हुई है. देश में अब तक कोविड-19 की वजह से 1,60,692 लोगों की मौत हो चुकी है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पांच महीने बाद पचास हज़ार
पांच महीने बाद कोविड-19 के नए मामले 50 हजार से ज्यादा आए हैं. इससे पहले 23 अक्टूबर, 2020 को देश में कोरोनावायरस के मामले 50 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए थे, तब 54350 मामले सामने आए थे.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

5,31,45,709 लोगों का टीकाकरण
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 26,490 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं. अब तक देशभर में इस महामारी से 1 करोड़,12 लाख, 31 हजार, 650 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. देश में फिलहाल ऐक्टिव मरीजों की संख्या 3,95,192 है. केंद्रीय मंत्रालय के मुताबिक अब तक कुल 5,31,45,709 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here