30 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कोरोना पॉजिटिव हुये वेस्टइंडीज टीम के चार सदस्य, पाकिस्तान का दौरा रहेगा फिर जारी

Array

पाकिस्तान के दौरे पर गयी वेस्टइंडीज टीम के तीन क्रिकेटरों और एक सहयोगी स्टाफ सदस्य का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने चारों खिलाड़ियों के कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव की पुष्टि की, जिसके बाद सभी खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, रोस्टेन चेज, शेल्डन कॉटरेल और काइल मायर्स को कोरोना संक्रमित होने के कारण पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर कर दिया गया है, तीनों क्रिकेटर फिलहाल आइसोलेशन में हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज के अनुसार, टीम का एक गैर-कोचिंग सदस्य भी कोविड का शिकार हुआ है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मेहमान टीम के क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि इन चारों में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं हैं और इन सभी को टीकाकरण हो चूका है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज तय कार्यक्रम के मुताबिक जारी रहेगी।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने यह भी कहा कि पाकिस्तान आने से पहले चारों का परीक्षण सकारात्मक था, जबकि पाकिस्तान आने के बाद सदस्यों का दो बार परीक्षण किया गया था और उनकी रिपोर्ट नकारात्मक थी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गौरतलब है कि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 13 दिसंबर से शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 18 दिसंबर से शुरू होगी। सीरीज के सभी मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here