33 C
Mumbai
Tuesday, April 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कोरोना फिर लौट रहा: मास्क हुआ ज़रूरी रेल यात्रा में

Array

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए ट्रेन में सफर के दौरान मास्क लगाना फिर अनिवार्य कर दिया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक पैसेंजर नीरज शर्मा ने सभी जोन के चीफ कमर्शियल मैनेजर (CCM) को पत्र भेजकर बोर्ड के निर्देश से अवगत कराया है.

पत्र में कहा गया है कि ट्रेन में सफर के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाए.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रेलवे ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोविड को लेकर जो एसओपी 22 मार्च को जारी की गई थी, उसका पालन किया जाए.

इतना ही नहीं यदि यात्री बिना मास्क के सफर करते मिलते हैं तो ऐसे यात्रियों पर जुर्माने की कार्रवाई हो सकती है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

लोगों से मास्क लगाने के लिए कहा गया है. रेलवे बोर्ड ने सभी ट्रेनों और स्टेशन परिसर में यात्रियों को मास्क लगाना जरूरी कर दिया है. रेलवे स्टॉफ को भी मास्क लगाने के लिए कहा गया है. इसको लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा.

आपको बता दें कि कोरोना के मामले कम होने के बाद रेलवे ने मास्क की अनिवार्यता समाप्त कर दी थी. जिसके बाद से रेल यात्री बिना मास्क के ट्रेन में सफर कर पा रहे थे.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here