30 C
Mumbai
Thursday, May 9, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कोरोना बेकाबू चीन की आईफोन सिटी में; लॉकडाउन में भोजन तक की किल्लत, वर्कर चहारदीवारी कूदकर भाग रहे

चीन के झेंगझोऊ शहर में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहा है। इंफेक्शन की चेन को रोकने के लिए चीनी प्रशासन की ओर से यहां लॉकडाउन लगा दिया गया है। देश के सबसे बड़े आईफोन फैक्ट्री के तौर पर मशहूर झेंगझोऊ में दहशत का माहौल है। आलम यह है कि शहर में काम करने वाले प्रवासी मजदूर यहां से भाग रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कामगारों ने भागने के लिए एप्पल की सबसे बड़ी असेंबली साइट को तोड़ दिया है। ये लोग झेंगझोऊ के फॉक्सकॉन में लगे जीरो कोविड लॉकडाउन से बचकर भाग रहे हैं। यहां से चुपके से बाहर निकलने के बाद कई लोग तो 100 किलोमीटर से भी अधिक दूर स्थित अपने घर को पैदल ही जा रहे हैं। ये लोग कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर बनाए गए ऐप से भी बचकर निकल रहे हैं। 

चहारदीवारी से कूदते नजर आए कामगार
चीनी सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं जिसमें लोगों को प्लांट की चहारदीवारी से कूदते देखा जा सकता है। यह प्लांट झेंगझोऊ की सेंट्रल सिटी में स्थित फॉक्सकॉन का है। कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि संक्रमण को रोकने के लिए कई कामगारों को क्वारंटीन कर दिया गया है। लोगों को एक-दूसरे से मिलने से रोका जा रहा है।

पैदल ही घर की ओर भाग रहे लोग
झेंगझोऊ स्थित फॉक्सकॉन में करीब 3 लाख लोग काम करते हैं और दुनिया के आधे आईफोन तो यहीं पर बनते हैं। लॉकडाउन की वजह से भोजन की तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है। यहां अफरातफरी भरा माहौल है। ऐसे कई सारे वीडियो सामने आए हैं जिनमें प्रवासी मजदूरों को अपने घर के लिए भागते देखा जा सकता है। लॉकडाउन के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध नहीं है। लोग पैदल ही जा रहे हैं। इसे चीनी प्रशासन का मिस-मैनेजमेंट माना जा रहा है। 

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »